मेडिकल जाँच में शारीरिक संबंधों की पुष्टि

अभिनेता शाइनी आहूजा की नौकरानी की मेडिकल जाँच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे.लेकिन बलात्कार का सुबूत नहीं मिल पाया है क्योंकि उसके शरीर पर चोट या ज़ोर-ज़बरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले.
शाइनी 18 जून तक पुलिस हिरासत में रहेंगे.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाइनी आहूजा ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन उनका कहना था कि इसमें लड़की की रज़ामंदी शामिल थी.
पुलिस अभी इस बात की जाँच भी करा रही है कि लड़की कहीं नाबालिग़ तो नहीं है. अगर ऐसा होता है तो शाइनी का जुर्म संगीन हो सकता है.
एक निजी टीवी चैनेल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि शाइनी ने अपने बयान में कहा कि वह लड़की उन्हें लगातार उत्तेजित कर रही थी और फिर उसी ने शारीरिक संबंध बनाने की पहल की जिसे वह टाल नहीं पाए.
हालाँकि इस लड़की ने अपने बयान में कहा है कि शाइनी ने उसके साथ उस समय ज़बरदस्ती की जब उनकी पत्नी और बेटी घर पर नहीं थीं और घर में काम करने वाली दूसरी नौकरानी बाहर गई हुई थी.
पुलिस को दिए गए बयानों का हालाँकि अदालत में मान्यता नहीं मिलती है और क़ानूनविदों का कहना है कि हो सकता है अदालत के सामने इन दोनों बयानों से इनकार कर दिया जाए.
उधर, शाइनी की पत्नी अनु का कहना है कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है और उनह् बलात्कार की बात का यक़ीन नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications











