बलात्कार के आरोप में धरे गए शाइनी

बालीवुड अभिनता शाइनी आहूजा को अपनी नौकरानी के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभिनेता शाइनी आहूजा को अपनी नौकरानी के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है!
मुंबई के पुलिस उपायुक्त निकेत कौशिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शाइनी आहूजा के उपनगरीय ओशिवारा स्थित घर में काम करने वाली उनकी घरेलू नौकरानी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया था.
| शाइनी आहूजा के उपनगरीय ओशिवारा स्थित घर में काम करने वाली उनकी घरेलू नौकरानी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था. |
उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और इस मामले में तथ्यों की पुष्टि के लिए आहूजा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था.
पुलिस का कहना है कि नौकरानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आहूजा ने अपने आवास पर उस समय बलात्कार किया जब वो अकेले थे.
शाइनी आहूजा विवाहित हैं और उनके एक बेटी है.
उन्होंने 'हजारों ख्वाहिशे', 'ऐश' और 'गैंगस्टर' जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया है.


Click it and Unblock the Notifications











