पत्नी की नजर में बेगुनाह शाइनी
बलात्कार मामले में धरे गए शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने अपने पति को बेगुनाह कहते हुए कहा कि वे हर तरह से अपने पति के साथ है।
गौरतलब हो कि शाइनी की 18 वर्षीय नौकरानी ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। मामले की चिकित्सीय जांच में पुष्टि होने के कारण उन्हें 18 तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।
शाइनी को पुलिस हिरासत में लिए जाते समय अनुपम दिल्ली में थी। उनका कहना है कि शाइनी को फंसाया जा रहा है। शाइनी एक जिम्मेदार व्यक्ति है वे मुझे और मेरी बेटी से बहुत प्यार करते है वे ऐसी हरकत नही कर सकते है।
अनुपम ने इस बात से भी इंकार किया कि शाइनी ने रेप की बात कबूल कर ली है। वही शाइनी के पिता कर्नल एस पी आहुजा भी अपने बेटे के गिरफ्तार होने से काफी दुखी है।


Click it and Unblock the Notifications