'रेप के दौरान नशे में नही थे शाइनी'
रेप मामले में गिरफ्तार शाइनी आहूजा के खून की जांच की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट मे कहा गया है रेप के दौरान शाइनी नशे में नही थे।
गौरतलब हो कि 14 जून को शाइनी की 18 वर्षीय नौकरानी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी कि शाइनी ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने उसके कुछ घंटो बाद ही शाइनी को हिरासत में ले लिया था।
पुलिस और चीजों की छानबीन कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस केस को फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई किए जाने का आदेश दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











