फास्ट ट्रैक पर होगा शाइनी का फैसला
शाइनी आहूजा मामले पर कोर्ट को अभी फैसला देना बाकी है लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने तय किया है इसका फैसला फास्ट ट्रैक पर किया जाएगा।
अशोक चव्हाण राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास द्धारा आयोजित किए गए प्रेस कांफ्रेस में शामिल हुए। उन्होने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर कहा जा सकता है कि मामला बलात्कार का है लेकिन अभी डीएनए की रिपोर्ट आनी बाकी है।
गिरिजा व्यास ने पीडि़ता को पूरी मदद मुहैया कराने की बात कही है इस बीच उन्होंने पीडि़ता व शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा से मुलाकात की।
फिलहाल शाइनी को 2 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
ashok chavan अशोक चव्हाण गिरिजा व्यास बलात्कार बालीवुड शाइनी आहूजा bollywood girija vyas maid rape shiney ahuja


Click it and Unblock the Notifications