शाइनी की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

आहूजा फिलहाल सेंट्रल मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में हैं। उन्हें विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंधेरी मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां कॉन्फ्रेंसिंग हो रही थी, वहां मीडिया को जाने की इजाजत नहीं थी।
आहूजा को 15 जून को उनके अंधेरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत उनकी जमानत याचिका ठुकरा चुकी है। उनके वकील का कहना है कि वे अब बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











