पिता के साथ रहेंगे शाइनी आहूजा

उनकी पत्नी अनुपम आहूजा का मानना है कि उसके पति की सामान्य दिनचर्या से फिर से अभ्यस्त होने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है।
अनुपम ने कहा, "उसे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने की आवश्यकता है। अब मेरे जीवन के संघर्ष का दूसरा दौर शुरू हुआ है। परंतु मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है। ईश्वर महान है। हमारे देश की न्याय व्यवस्था महान है।"
पत्नी अनुपम के साथ शाइनी किंगफिशर की उड़ान से सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली के घरेलू हवाई अड्डे पर पहुंचा। शाइनी के अभिभावक भी वहां उपस्थित थे।
शाइनी के वकील श्रीकांत शिवाडे ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वह सात अक्टूबर को सुनवाई के लिए वापस मुंबई पहुंचेगा।
अभिनेता को 50,000 रुपये की जमानत राशि पर बांबे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को जमानत दी। उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल से शनिवार को रिहा किया गया।
न्यायाधीश ए.पी.देशपांडे ने शाइनी पर कड़ी शर्ते लगाई हैं। उसे त्वरित अदालत में मुकदमा आरंभ होने से पहले मुंबई से बाहर रहने का आदेश दिया है लेकिन वह इस दौरान देश नहीं छोड़ सकता।
उल्लेखनीय है कि अंधेरी पश्चिमी के अपने घर में नौकरानी से कथित बलात्कार के आरोप में शाइनी को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications