पर्दे पर शाइनी कहेंगे..आई एम बैक.. 'वेलकम बैक'

जी हां आपने सही सुना...हम बात कर रहे हैं अभिनेता शाइनी आहूजा की.. जो एक बार फिर से पर्दे पर चमकने को तैयार हैं। शाइनी अनीज बज्मी की कॉमेडी 'वेलकम बैक' से सिल्वर स्क्रीन पर दिखायी पड़ेंगे। मालूम हो कि 'वेलकम बैक' साल 2007 की सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' की सीक्वेल मूवी है। शाइनी को साल 2012 में फिल्म 'गोस्ट' में देखा गया था जो कि एक फ्लॉप फिल्म थी।

गौरतलब है कि अपनी ही घरेलू नौकरानी के साथ रेप मामले में सजा काट रहे शाइनी को मुंबई हाईकोर्ट ने 4 मई 2011 को जमानत दे दी थी। जबकि लोअर कोर्ट ने शाइनी को रेप केस में 7 साल की सजा सुनायी थी। शाइनी की बेल तो हो गयी थी लेकिन कोर्ट ने उसे देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। महेश भट्ट की खोज अभिनेता शाइनी आहूजा ने 'गैंगस्टर' और 'वो लम्हे' जैसी फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना दबदबा बना लिया था जिसके चलते शाइनी की गिनती बॉलीवुड के चुनिंदा और संजिदा अभिनेता के रूप में होती थी।

Did You Know: सयाली भगत ने भी शाइनी आहूजा को लड़कीबाज बताया था

लेकिन साल 2009 में उनकी ही घरेलू नौकरानी ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद से शाइनी जेल में सजा काट रहे थे। शाइनी के बारे में लगातार लोगों के विचार बदलते रहे हैं, कुछ का कहना था कि शाइनी को फंसाया जा रहा है, तो कुछ का कहना था शाइनी की हरकतें बताती है कि वो इस तरह का जुर्म कर सकते हैं।

पूर्व मिस इंडिया सयाली ने शाइनी पर लगाया शारीरिक प्रातड़ना का आरोप

लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद भी शाइनी के साथ कोई था तो वो थीं उनकी पत्नी अनुपमा, जिसने इतना दंश झेलने के बाद भी शाइनी का साथ नहीं छोड़ा। जबकि शाइनी ने खुद बयान दिया था कि उसने नौकरानी के संबध नौकरानी की मर्जी से बनाये थे। उसने उसका रेप नहीं किया है। जो कुछ भी उनके बीच में हुआ वो दोनों की मर्जी से हुआ।

Did You Know: पूर्व मिस इंडिया सयाली ने भी शाइनी पर लगाया था शारीरिक प्रातड़ना का आरोप और कहा था कि शाइनी बहुत बड़े लड़कीबाज हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X