शाइनी घाटे में या नितिन फायदे में
ख़बर है कि शाइनी आजकल अजीब सी हरकतें करने लगे हैं. शायद भूल-भुलैय्या की सफलता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में उन्होंने समीर सेठ और तिग्मांशु धुलिया की फ़िल्म करने से साफ इनकार कर दिया.
शाइनी के दिए इस झटके से समीर और तिग्मांशु की हालत ख़राब हो गई. लेकिन एक कहावत है कि किसी का बुरा किसी ना किसी का भला बन जाता है.
यही हुआ नील नितिन मुकेश के साथ भी. नितिन ने शायनी की फ़िल्म झट से झपट ली और समीर और तिग्मांशु को भी राहत की साँस दिलाई.
वैसे भी नितिन को इंडस्ट्री ने एक अच्छी ओपनिंग मिली है सो घबराने वाली कोई बात ही नहीं थी. और येतो फ़िल्म रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा कि शाइनी घाटे में है या नितिन फायदे में???


Click it and Unblock the Notifications