शाइनी की न्यायिक हिरासत बढ़ी

आहूजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया गया था। आहूजा को आर्थर रोड जेल में रखा गया।
इस सप्ताह के आरंभ में पुलिस को डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट्स मिल गईं जिनमें आहूजा के अपनी नौकरानी से यौन संबंधों की पुष्टि हुई।
आहूजा को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता को पुलिस हिरासत और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जिसकी अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई। दोषी सिद्ध होने पर आहूजा को कम से कम सात साल की कैद हो सकती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग के एक दल मुंबई जाकर इस मामले से संबद्ध सभी पक्षों से बातचीत की थी। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने यह मामला जल्द ही त्वरित न्यायालय को सौंपने की घोषणा की थी।
न्यायिक हिरासत बलात्कार बालीवुड शाइनी आहूजा bollywood judicial custody medical report rape shiney ahuja


Click it and Unblock the Notifications