आज होगा शाइनी के भाग्य का फैसला
अपनी नौकरानी से बलात्कार करने के आरोपी अभिनेता शाइनी आहूजा की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। पिछले हफ्ते आई मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस इस रिपोर्ट को आज अदालत में पेश करने वाली है। आज शाइनी के भाग्य का फैसला कर दिए जाने की पूरी उम्मीद है।
सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक शाइनी आहूजा के खून और यूरीन के सैंपल में अल्कोहल नहीं पाया गया है। इसका मतलब यह है कि वारदात के वक्त शाइनी नशे में नहीं थे। मेडिकल रिपोर्ट में बालात्कार की शिकार महिला के गुप्तांगों पर चोट के निशान मिले हैं।
शाइनी का अपराध साबित हो चुका है। उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी में उनकी आने वाली फिल्मों के निर्माता-निर्देशक है। इस बीच शाइनी की जमानत के लिए अपर सेशंस कोर्ट में अर्जी दाखिल की जा चुकी है। जिस पर सुनवाई 3 जुलाई को होनी है।


Click it and Unblock the Notifications