शाइनी 2 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में
मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को दो जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन पर अपनी नौकरानी से बलात्कार करने का आरोप है।
शाइनी की पुलिस हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई। उनके वकील श्रीकांत शिवडे ने कहा कि अभिनेता की जमानत के लिए वह अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
शाइनी को उनकी नौकरानी की शिकायत पर रविवार रात गिरफ्तार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications