शाइनी ने मेरे साथ रेप नहीं किया है : नौकरानी

गौरतलब है कि शाइनी आहूजा पर उनकी 18 वर्षीय नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में शाइनी लंबे समय तक जेल में भी रहे। नौकरानी ने आरोप लगाया था कि शाइनी आहूजा ने अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया। उस समय शाइनी अकेले थे।
प्राथमिक जांच में बलात्कार की पुष्टि भी हुई थी। जिसके बाद शाइनी आहूजा की गिरफ्तारी हुई थी। इस आरोप के बाद शाइनी को जमानत मिलने में काफी वक्त लगा था। शाइनी आहूजा को 50 हजार के निजी मुचलके पर बम्बई हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। साथ ही उनका पासपोर्ट जब्त कर दिल्ली में रहने को कहा गया था। पूरी तरह से अलग-थलग पड़े शाइनी का साथ केवल उनकी पत्नी ने दिया था।


Click it and Unblock the Notifications