बॉलीवुड में लौटे शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में सबका स्वागत है चाहे वो कोई भी हो। वैसे अगर कहा जाए तो जो जितना बदनाम है उसका यहां उतना ही नाम है। अब शाइनी आहूजा को ही लीजिए। जेल से छुटे हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और उन्हें लेकर फिल्म बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है।
फिल्म हजारों ख्वाहिशे ऐसी से बॉलीवुड में शाइनी को लाने वाले निर्देशक सुधीर मिश्रा ने उनसे अपनी आगामी फिल्म हिटमैन के लिए साइन किया। शाइनी के गिरफ्तार होने से पहले ही इस फिल्म को लेकर बात हो चुकी थी।
यही नहीं कुछ और फिल्मों को लेकर भी उनसे बात चल रही है। फिलहाल शाइनी कोर्ट के आदेश के तहत मुम्बई से बाहर है। वे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रहें है।


Click it and Unblock the Notifications