नौकरानी से बलात्कार के आरोपी इस एक्टर को 10 साल बाद मिला पासपोर्ट? चौपट हो चुका है करियर!

shiney ahuja

आज से करीब 10 साल पहले एक खबर आई कि एक एक्टर ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उसका करियर तबाह हो गया। हम बात कर रहे हैं भूल भुलैया फेम शाइनी अहूजा की जो कि एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनको करीब 10 साल बाद पासपोर्ट वापस मिला है।

अभी तक वो अपनी घरेलू नौकरानी से बलात्कार के आरोप में दोषी हैं। अब खबर आ रही है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को राहत जी है। 2011 में नौकरानी से बलात्कार के आरोप में शाइनी अहूजा का करियर तबाह हो गया था, फिलहाल वो जमानत पर बाहर है।

उनके पासपोर्ट को लेकर इजाजत दे गई है और कहा गया है कि वो दस साल की अवधि के लिए अपना पासपोर्ट नवीनीकृत करना सकते हैं। न्यायमूर्ति अमित बोरकर की एकल पीठ ने कहा कि आहूजा, जिन्हें यहां की एक अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई थी, 2011 में जमानत मिलने के दौरान उन पर लगाई गई शर्तों का पालन कर रहे हैं।

इसलिए उनको ये अनुमति दी जाती है। एक्टर ने कोर्ट से गुहार लगाई थी और बताया था कि उनका पासपोर्ट केवल एक साल की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जा रहा है और इससे उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद उनको इसकी इजाजत मिल गई है कि वो अपने पासपोर्ट को 10 साल के लिए रिन्यू करवा सकते हैं। हालांकि इस खबर के बाद शाइनी अहूजा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। उनके केस को लेकर आगे क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। शाइनी ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है और वेलकम बैक भी उनमें से एक है।

More from Filmibeat

Read more about: shiney ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X