Shin Chan The Spicy Kasukabe Dancers in India: पहली बार भारत में शिन-चैन की मस्ती, ऐसे करें टिकट बुक

By Filmibeat Desk
Shin Chan The Spicy Kasukabe Dancers in India

Shin Chan The Spicy Kasukabe Dancers in India: भारत में कार्टून और एनिमेटेड फिल्मों के चाहने वालों के लिए इस हफ्ते बड़ी खुशखबरी है। मशहूर सीरीज की नई फिल्म 'शिन-चैन: द स्पाइसी कसुकाबे डांसर्स इन इंडिया' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

क्या है कहानी

कहानी की शुरुआत होती है शिन-चैन और कसुकाबे गार्ड की टीम से, जो हिगाशिमिर में आयोजित कसुकाबे किड्स एंटरटेनमेंट फेस्टिवल में हिस्सा लेते हैं। यह फेस्टिवल खास है क्योंकि इसमें जापान के कसुकाबे शहर और भारत के मशिबाई शहर की दोस्ती का जश्न मनाया जाता है। जो भी इस डांस मुकाबले को जीतता है, उसे भारत आने और यहां मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलता है। शिन-चैन और उसकी टीम कॉम्पटीशन जीत जाते हैं और भारत की जर्नी पर निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें कई हैरान कर देने वाले सरप्राइज मिलने वाले हैं।

इस फिल्म का डायरेक्शन मसाकाजु हाशिमोटो ने किया है और इसकी कहानी दोस्ती और एडवेंचर से भरी हुई है। खासकर शिन-चैन और उसके दोस्त बो-चान की दोस्ती इस फिल्म का मेन अट्रैक्शन है। भारत पहुंचकर दोनों एक अजीब-सी दुकान में जाते हैं और वहां से एक बैकपैक खरीदते हैं, जो नाक जैसा दिखता है। लेकिन उस बैग में छिपा होता है एक बड़ा रहस्य।

बो-चान जब बैग में रखे एक कागज से छेड़छाड़ करता है तो गलती से एक खतरनाक ताकत को आजाद कर देता है। यह ताकत बो-चान पर काबू पा लेती है और वह एक डरावने रूप में बदल जाता है, जिसकी शक्तियां पूरी दुनिया को खतरे में डाल सकती हैं। अब सवाल है कि शिन-चैन और उसके दोस्त बो-चान को इस मुसीबत से कैसे बचाएंगे।

जापानी और भारतीय संस्कृति का मिलन

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि पहली बार भारत और इसकी संस्कृति शिन-चैन की दुनिया का हिस्सा बनी है। साथ ही, यह शिन-चैन सीरीज की पहली डांस एंटरटेनमेंट मूवी है, जिसे शानदार और बड़े स्तर पर बनाया गया है। डायनेमिक एनीमेशन और मजेदार कहानी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी।

फिल्म के बारे में

फिल्म को लेकर डायरेक्टर मसाकाजु हाशिमोटो ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ भारत आकर लोकेशन देखी थी। यहां की तेज धूप और मसालेदार करी का मजा भी लिया। उनका कहना है कि फिल्म में हंसी, मस्ती, डांस, गाने, इमोशन्स और ढेर सारा एंटरटेनमेंट है।

तो देर मत कीजिए, क्योंकि 'शिन-चैन: द स्पाइसी कसुकाबे डांसर्स इन इंडिया' अब सिनेमाघरों में लग चुकी है। टिकट बुक करें और इस मजेदार फिल्म का आनंद लीजिए।

यहां जाकर अपनी टिकट बुक करें- bookmy.show/ShinchanTSKDI

Copyright: ©USUI YOSHITO/FUTABASHA,SHIN-EI,TV ASAHI,ADK 2025

More from Filmibeat

Read more about: movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X