शिल्पा और राज का मिलन

By Staff
शिल्पा और राज का मिलन

बॉलीवुड की बहुचर्चित शादी कल मुंबई के पास खंडाला में संपन्न हो गई. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी शिल्पा की दोस्त किरण बावा के फ़ार्म हाउस में हुई.

तो कैसी रही ये शादी, ये जानने के लिए बीबीसी ने संपर्क किया ख़ुद किरण बावा से.

किरण ने बीबीसी को बताया, “ऐसा लग रहा था कि जैसे ये जोड़ी ऊपर से बनकर आई है, बहुत ही ख़ूबसूरत लग रहे थे दोनों. शिल्पा एक राजकुमारी की तरह लग रहीं थीं और राज एक राजकुमार लग रहे थे.”

बावा ने बीबीसी को बताया कि शिल्पा और राज फेरों के दौरान बहुत बढ़िया दिख रहे थे. उन्होंने कहा कि दोनों के माता-पिता के लिए ये एक भावुक पल था.

किरण बावा ने बताया कि रविवार को दिन-भर शादी के लिए दौड़-धूप होती रही. उन्होंने कहा, “दोपहर दो बजे मेरे पिता जी ने शिल्पा को चूड़ा पहनाया और उसके बाद दक्षिण भारतीय परंपरा के मुताबिक एक पूजा की गई. दूसरी तरफ राज को सेहरा पहनाया गया. और फिर एक रथ में बारात ने नाच-गाने के बीच आगे बढ़ना शुरु किया”

बावा ने बीबीसी को बताया कि बाराती लगातार नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन विवाह-स्थल पर पहुंचने के बाद शिल्पा की बहन शमिता ने दूल्हे का रास्ता रोक लिया. किरण ने बताया, “शमिता शगुन की मांग कर रहीं थीं, थोड़ी आनाकानी के बाद उन्हें शगुन दिया गया तब कहीं जाकर हम अंदर दाख़िल हो पाए. ”

इसके बाद बारात का ज़ोरदार स्वागत हुआ और फिर फेरे शुरु हो गए. किरण ने बताया कि तरुण तहलियानी के बनाए गए ड्रैस में शिल्पा एक देवी की तरह लग रही थी.

तरुण तहलियानी ने इस ड्रैस के बारे में बीबीसी को बताया, “देखिए हमने शिल्पा के लिए शादी में अलग-अलग अवसरों के लिए चार-पांच अलग ड्रेस बनाए हैं. हमने शादी के जोड़े के लिए परंपरागत लाल रंग का इस्तेमाल किया है.”

संगीत

लेकिन इससे पहले शादी के संगीत कार्यक्रम में भी काफ़ी धूम मची. इस अवसर के लिए घंटे-भर का एक स्किट तैयार किया गया था जिसमें शमिता शेट्टी ने गाना गाया. लेकिन इस संगीत की चौंकाने वाली बात रही ख़ुद दुल्हन शिल्पा शेट्टी का गाना गाना.

किरण बावा ने बताया, “शिल्पा ने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ गाना गाया. शिल्पा के गाने के बारे में किसी को कोई ख़बर नहीं थी. तो ये वाकई एक बड़ा सरप्राइज़ था.”

अब सबकी निगाहें मुंबई में 24 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन पर हैं. जिसमें बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियां आने वालीं हैं. रिसेप्शन के बाद शिल्पा और राज चेन्नई का रुख़ करेंगे जहां वो अपने आध्यात्मिक गुरु से मिलेंगे.

किरण बावा ने बताया कि अब तक की योजना के मुताबित ये जोड़ी अपना हनीमून मनाने बहामाज़ जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X