शिल्पा शेट्टी की डिज़ायर

By Jaya Nigam
शिल्पा शेट्टी की डिज़ायर

क्रिकेट और रियलिटी टीवी में व्यस्त रहने वाले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही फ़िल्म ‘द डिज़ायर’ में नज़र आएंगी

शरद हेगड़े निर्देशित ‘द डिज़ायर’ में भारत और चीन के फ़िल्म सितारे काम कर रहे हैं. इस फ़िल्म शिल्पा शेट्टी के अलावा चीन के स्टार शिया यू, जया प्रदा, अनुपम खेर, शीतल मेनन और नकुल वैद अभिनय कर रहे हैं.

फ़िल्म की कहानी ओडिसी नृत्यांगना गौतमी और प्रतिभावान कलाकार जिया लियांग के इर्द-गिर्द घूमती है.

शिल्पा शेट्टी ने बीबीसी को बताया कि फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये आने वाले चार-पांच महीनों में रिलीज़ हो सकती है.

फ़िल्म के बारे में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि उनका किरदार यानि गौतमी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ओडिसी नृतकी बनने की इच्छा रखती हैं और उसे अपनी इस मंज़िल पर पहुंचने के लिए कुछ क़ुर्बानियां भी देनीं पड़तीं हैं.

फ़िल्म

शिल्पा ने बीबीसी को बताया, “गौतमी को कई दुनियावी सुविधाओं का त्याग करना पड़ता है. ये उसकी जीवन यात्रा की कहानी है. ‘द डिज़ायर’ एक बहुत ही ख़ूबसूरत प्रेम कहानी है.”

इस फ़िल्म के लिए शिल्पा शेट्टी को भी काफ़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि वो भरत नाट्यम डांसर हैं और उन्हें ओडिसी नृत्य सीखना पड़ा.

शिल्पा कहती हैं, “मुझे भरत नाट्यम काफ़ी कुछ भूलना पड़ा और मैंने ओडिसी शुरुआत से सीखा. लेकिन मुझे ये सब करने में बहुत मज़ा आया. ”

शायद ये पहली बार होगा कि एक भारतीय अभिनेत्री एक चीनी अभिनेता के साथ प्रमुख भूमिका में होंगी.

शिल्पा शेट्टी की ये पहली फ़िल्म होगी जिसमें उन्होंने हिंदी के अंग्रेज़ी में भी डॉयलॉग बोले हैं.

शिल्पा शेट्टी ने इस फ़िल्म के दौरान चीनी भाषा के कुछ शब्द भी सीखे हैं और उन्हें अपने चीनी सह-अभिनेता शिया यू की क़ाबिलियत पर पूरा भरोसा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X