शिल्पा और राज की सगाई

By Staff

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने मित्र राज कुंद्रा के साथ सगाई कर ली है.

लंदन के रहने वाले राज कुंद्रा से शिल्पा की मुलाक़ात ब्रितानी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद हुई थी. तब से ही दोनों के बीच संबंधों को लेकर चर्चा थी.

शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी सगाई समारोह में हिस्सा नहीं ले पाईं क्योंकि वो बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस में हिस्सा ले रही हैं.

शिल्पा ने राज कुंद्रा के साथ मिलकर पिछले साल आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी भी खरीदी थी.

शिल्पा ने 1993 में अपना फ़िल्मी करियर फ़िल्म बाज़ीगर से शुरु किया था और उसके बाद से मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, धड़कन, फिर मिलेंगे, लाइफ़ इन ए मेट्रो और अपने समेत कई फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं.

बाद में शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन के रियाल्टी शो बिग ब्रदर में हिस्सा लिया और 2007 में इसकी विजेता बनीं. हालांकि शिल्पा से नस्लवादी बर्ताव के आरोपों के कारण इस शो को लेकर ख़ासा विवाद हुआ था.

पिछले साल शिल्पा शेट्टी ने भारतीय शो बिग बॉस की मेज़बानी की थी जबकि इस बार उनकी बहन शमिता शेट्टी इसी शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X