..................... No competition with Baba Ramdev: Shilpa | बाबा रामदेव मेरे प्रतिद्वंद्वी नहीं: शिल्पा - Hindi Filmibeat

बाबा रामदेव मेरे प्रतिद्वंद्वी नहीं: शिल्पा

By Staff

Shilpa Shetty
अपनी काया के लिए हमेशा चर्चा का केन्द्र रहती शिल्पा के योगा प्रेम से तो आप वाकिफ ही होंगे। साथ ही यह भी आप जानते होंगे कि हाल ही में उन्होंने बाबा रामदेव को मात देते हुए अपने योगा की एक डीवीडी लौंच की है।

अपने योगा को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेमारु और शिल्पा ने अपने डीवीडी के एक्सक्लुसीव ब्रॉडबैंड अधिकार बिगफ्लीक्स डॉट कॉम को दे दिए हैं। बिगफ्लीक्स की ब्रॉडबैंड वेबसाइट पूरे दुनियाभर के एनआरआई दर्शकों में बेहद लोकप्रिय है। अब इसकी विशेषता और भी बढ गई है क्योंकि केवल इस वेबसाइट पर 'शिल्पाज़ योगा" पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर शो में चार चांद लगाने के लिए आई शिल्पा शेट्टी ने योगा की खूबियां बखान करते हुए कहाः मैं हमेशा से काफी सकारात्मक रही हूं मगर योगा ने मुझमें शांती का संचार किया है। इससे मुझे मानसिक शांती मिलती है। यह ऐसी क्रिया है जिसे अगर आप अपनाए तो यह आदत बन जाती है, अच्छी आदत।

सिर्फ यही नहीं आजकल साइज़ ज़ीरो को लेकर लडकियों और नयिकाओं में चल रहे अभियान को शिल्पा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहाः मुझे दुख है कि आजकल लडकियां साइज़ ज़ीरो होने के लिए योगा करने की बजाय डाइटिंग और दुसरे पैंतरे आज़माती हैं। खास तौर से महिलाओं को योगा की खास ज़रुरत है क्योंकि घर के साथ साथ उन पर बाहर के कामों की भी ज़िम्मेदारी होती है। ऐसे में उन्हें फिट एंड फाइन रहने की खास ज़रुरत है। इसका मतलब यह नहीं है कि योगा सिर्फ महिलाओं के लिए ही ज़रूरी हैं। इसे पुरुष भी अपने जीवन में अपनाकर फिट एंड फाइन रह सकते हैं।

योगा की खूबियां बताते हुए शिल्पा ने कहाः आपको जानकर आश्चर्य होगा मगर यह सच है कि स्वयं को और जवां और हसीन बनाए रखने का मात्र एक तरीका है योगा। योगा आपको ना सिर्फ वर्तमान में जवां बनाए रखने में मदद करता है बल्कि यह आपको भविष्य के लिए भी अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है। खास तौर से भारत में कई लोग इसमें निहित मंत्रोच्चारण के कारण इसे जातिवाद में लाकर खडा कर देते हैं। मैं उन सभी से यह कहना चाहती हूं कि योगा धर्म या ज़ाति से संबंधित नहीं है। यह विज्ञान है। इसे लेकर विवाद पैदा करने की बजाय इससे फायदा उठाएं।

अपने प्रतिद्वंदी बाबा रामदेव के बारे में शिल्पा का कहना हैः मेरे दिल में बाबा रामदेव के लिए काफी सम्मान है। योगा को लेकर जिस तरह से उन्होंने लोगों में जागरुकता पैदा की है वह काबिले तारीफ है। मेरी प्रतियोगिता उनसे कतई नहीं है। वह अलग अलग तरीके के योगा करते हैं और मैंने अष्टांग योगा को आधार बनाया है। साथ ही मैं पहले कलाकार हूं। योगा मेरे लिए फायदेमंद साबित हुआ इसलिए मैं इससे जुडी हूं। साथ ही यह मेरे लाखों प्रशंसकों के लिए उपहार है जो हमेशा से मेरे फिटनेस के कायल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X