अक्टूबर में होगी शिल्पा की शादी !

वेबसाइट 'डेली मेल' ने रविवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार राज और शिल्पा अक्टूबर में शादी कर सकते हैं और दोनों ही देशी रिवाज से भारत में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
पारंपरिक रीति रिवाज के संबंध में शिल्पा ने कहा था, "मैं पारंपरिक रीति रिवाजों का समर्थन करती हूं। मैंने अपने घर में देखा है। मेरा मानना है कि जोड़ियां स्वर्ग में ही बनती है।"
शिल्पा ने कहा था कि उन्हें राज पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications