'चक दे गर्ल' इंटरनेशनल सिनेमा में

बताया जा रहा है कि कि यह फिल्म सत्यजीत रे की फिल्म चारूलता पर आधारित है, मगर इस फिल्म में चारूलता की कहानी को आज के समय की पृष्ठभूमि में दिखाया जाएगा। पूरी फिल्म न्यूयार्क में शूट होगी और शिल्पा चारू का लीड रोल करेगी।
फिल्म के निर्देशक ने कहा कि उन्होंने चारू को लीड रोल में लेने का फैसला उनकी फिल्में खामोश पानी और चक दे इंडिया देखने के बाद लिया। उन्होंने कहा कि शिल्पा फिल्म के लिए कुदरती रूप से किया गया चयन है।
उल्लेखनीय है कि मानन सिंह की एक और फिल्म व्हेन किरन मेट करन का पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। यह फिल्म लेस्बियनिज्म की थीम पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications