Shilpa Shirodkar ने इस जानलेवा बीमारी को सिर्फ 3 दिन में किया रफूचक्कर, 51 की उम्र में...

Shilpa Shirodkar Health Update: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की चर्चित कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में फैंस को राहत भरी खबर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बताया कि अब वह कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।
शिल्पा ने कोविड के खिलाफ जीती जंग
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि अब वह कोविड-19 से ठीक हो गई हैं। 51 साल की एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को धन्यवाद कहा।
फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
उन्होंने लिखा- 'आखिरकार ठीक हो गई हूं। अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद। आपका दिन बहुत अच्छा जाए।' शिल्पा ने इस मैसेज के साथ मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की एक सुंदर तस्वीर भी शेयर की, जो उन्होंने कार के अंदर से खींची थी।
19 मई को दी थी कोविड की खबर
19 मई को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोविड पॉजिटिव होने की खबर साझा की थी। उन्होंने लिखा था- "नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।" इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान थे। अब जब उन्होंने खुद अपने ठीक होने की जानकारी दी है, तो उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।
शिल्पा शिरोडकर का फिल्मी करियर
शिल्पा शिरोडकर ने 1989 में फिल्म 'भोला भाला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'किशन कन्हैया', 'हम', 'खुदा गवाह', 'गोपी किशन', 'बेवफा सनम' और 'मृत्युदंड' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज एक ग्लैमरस और दमदार एक्ट्रेस की रही है। उन्होंने गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पर्सनल लाइफ को ज्यादा प्रायोरिटी दी। बाद में उन्होंने टेलीविजन पर वापसी की और 'एक मुट्ठी आसमान' जैसे सीरियल्स में काम किया।
बिग बॉस से की वापसी
2024 में शिल्पा शिरोडकर ने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया और वहां अपनी सिंपलीसिटी, ईमानदारी और दमदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में उन्होंने विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के साथ 'मां-बेटे' जैसा रिश्ता बनाकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
शिल्पा शिरोडकर का ट्रांसफॉर्मेशन
बिग बॉस के घर में रहते हुए शिल्पा ने करीब 13 से 14 किलो वजन कम किया, जो चर्चा का विषय बन गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफॉर्मेशन शो के जेल टास्क के दौरान शुरू हुआ, जहां उन्हें लिमिटेड खाना मिलता था। उन्होंने कहा- 'अविनाश मिश्रा की वजह से मुझे मोटिवेशन मिला। अब मैं डाइट कंट्रोल कर रही हूं और दिन में एक या दो बार ही अपना मील ले रही हूं। कैमरे पर इंसान बड़ा दिखता है, इसलिए मैं और वजन कम करना चाहती हूं।'
शिल्पा शिरोडकर पर्सनल लाइफ
शिल्पा शिरोडकर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 20 नवंबर 1971 को मुंबई में हुआ था। वे फेमस मराठी एक्ट्रेस मीना शिरोडकर की बेटी हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन हैं। साल 2000 में उन्होंने लंदन बेस्ड बैंकर अपूर्व पदवर्धन से शादी की और शादी के बाद कुछ सालों के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इस कपल की एक बेटी भी है। शादी के बाद शिल्पा लंदन में बस गई थीं, लेकिन अब वह भारत आ गई हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने के लिए फिर से एक्टिव हो गई हैं और अपने एक्टिंग करियर को फिर से शुरू करने की तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












