सचिन तेंदुलकर से था शिल्पा शिरोडकर का अफेयर? सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कर डाला सबसे बड़ा खुलासा!

Shilpa Shirodkar

Shilpa Shirodkar Sachin Tendulkar Affair- सचिन तेंदुलकर ने भले ही अंजलि से शादी की थी लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उनका नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि सचिन उनके काफी क्लोज थे।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'कागज कलम दवात ला' फेम शिल्पा शिरोडकर है। शिल्पा कुछ साल पहले बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं और इसके बाद वो चर्चा में आ गईं थीं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने सचिन तेंदुलकर को लेकर कई खुलासे किए हैं।

कथित अफेयर पर बोलीं शिल्पा

इस दौरान मशहूर अभिनेत्री रेड एफएम से बात कर रहीं थीं और कथित तौर सचिन तेंदुलकर के साथ अपने अफेयर को लेकर बात की। शिल्पा का कहना है कि उनकी मुलाकात सचिन से बांद्रा ईस्ट में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। हालांकि ये वही वक्त था जब वो पहले से ही अंजलि को डेट कर रहे थे। शिल्पा ने कहा, जब मेरी पहली मुलाकात सचिन से हुई थी उस वक्त मेरे कजिन ब्रदर भी वहीं बांद्रा में रहते थे।

इसी के चलते मेरी मुलाकात हुई थी। सचिन पहले से ही अंजलि के साथ रिश्ते में थे और हम सब दोस्त थे। एक एक्ट्रेस क्रिकेटर से मिल रही है तो सबने आसानी से अफेयर की बात बना ली थी। हालांकि शिल्पा का कहना है कि सचिन के साथ उनका किसी तरह का कोई अफेयर नहीं था ये पूरी तरह से फर्जी खबर है।

शिल्पा अब लगातार खबरों का हिस्सा रहती हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनको काफी पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X