'शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या', घर वालों का हाल बेहाल.. हसीना बोली- मैं आखिरी थी जिसे..

Shilpa Shirodkar Death Rumours: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में सिक्का जमाने वाली शिल्पा शिरोडकर ने खुद से जुड़ी एक अफवाह के बारे में पहली बार बात की है। हालांकि ये बात काफी पुरानी है लेकिन हर किसी के पैरों तले जमीन खिसका रही है। दरअसल, 1995 में आई फिल्म रघुवीर की शूटिंग के दौरान अफवाह उड़ी थी शिल्पा शिरोडकर की मौत हो गई है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी लीड रोल में थे और इसके अलावा सुरेश ओबेरॉय, सुधा चंद्रन, मोहनीश बहल, अरुणा ईरानी, गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा भी थे।
फिल्म की शूटिंग के दौरान अफवाह फैली थी, कि एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस अफवाह से एक्ट्रेस के घर वाले काफी परेशान हो गए थे। हालांकि निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म का एक प्रमोशनल कार्यक्रम था। वहीं, हाल ही में अब पिंकविला से बातचीत करते हुए शिल्पा ने इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है।
शिल्पा शिरोडकर ने कहा, ''मैं कुल्लू मनाली में थी। मेरे पिताजी होटल में फोन करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे। मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। वहां शूटिंग देख रहे सभी लोग सोच रहे थे कि यह शिल्पा है या कोई और क्योंकि उन्हें खबर पता था। जब मैं कमरे मैं वापस आई, तो लगभग 20-25 मिस्ड कॉल पड़े थे। मेरे पेरेंट्स परेशान थे, क्योंकि अखबार में हेडलाइन छपी थी कि शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि बाद में डायरेक्टर ने बताया कि यह फिल्म के लिए एक प्रमोशनल स्ट्रेटजी थी।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, '' जब उन्होंने मुझे बताया, तो मैंने कहा ठीक है। हां थोड़ा ज्यादा हो गया। उस समय कोई पीआर एक्टिविटी नहीं थी। कुछ पता ही नहीं था ना। मैं आखिरी थी जिसे ये पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। उस समय कोई परमिशन नहीं लेता था। फिल्म अच्छी चली, इसलिए मुझे ज्यादा गुस्सा नहीं आया।"
बता दें कि आखिरी बार शिल्पा शिरोडकर को टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 में देखा गया था। जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा शिल्पा शिरोडकर जल्द ही थ्रिलर फिल्म जटाधारा में नजर आएंगी। इस शो से वह सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications















