Shilpa Shirodkar की BMW कार का भयानक एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की डरावनी फोटोज, बढ़ी टेंशन!

Shilpa Shirodkar

Shilpa Shirodkar Car Accident: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बुधवार को मुंबई में उनकी लग्जरी BMW कार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना की जानकारी खुद शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए दी, साथ ही एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कीं।

कार का हाल देख दंग रह गए लोग

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और पीछे का कांच पूरी तरह टूट चुका है। शिल्पा ने उस बस की फोटो भी लगाई, जिसने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी।

कंपनी ने हादसे की जिम्मेदारी से किया किनारा

शिल्पा ने पोस्ट में लिखा-'एक Cityflo बस ने मेरी कार को पीछे से टक्कर मारी, लेकिन मुंबई में इनके ऑफिस के लोग कह रहे हैं कि यह कंपनी की नहीं, बल्कि ड्राइवर की जिम्मेदारी है। सोचिए, एक ड्राइवर कितना कमा पाता होगा! कंपनी का यह रवैया वाकई हैरान करने वाला है। मुंबई पुलिस का धन्यवाद, जिन्होंने बिना किसी परेशानी के मेरी शिकायत दर्ज करने में मदद की, लेकिन हादसे की जिम्मेदारी लेने से कंपनी ने साफ इनकार कर दिया।'

एक्ट्रेस ने राहत जताई कि उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी को चोट नहीं आई, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हालात बिगड़ सकते थे।

फैंस की बढ़ी चिंता

हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद से उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा 'बिग बॉस सीजन 18' के जरिए फिर से चर्चा में आई थीं और लंबे समय बाद दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही थीं। अब यह एक्सीडेंट की खबर उनके चाहने वालों के लिए एक झटका साबित हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: shilpa shirodkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X