कोरोना वैक्सीन लगाने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोडकर, तस्वीर पोस्ट कर बताया गजब का अनुभव
साल 2021 के आगाज के साथ दुनिया के लिए राहत की खबर कोरोना वैक्सीन की खबर लेकर आयी। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का अभियान दुनिया में शुरू हो चुका है। फिलहाल भारत में वैक्सीन लगने की शुरुआत कब और कैसे होग इसकी जानकारी सही समय पर आ जाएगी।
लेकिन इससे पहले कोरोना वैक्सीन लगने के अनुभव को शेयर किया है शिल्पा शिरोडकर ने। आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर देश से बाहर रहती हैं। कोरोना वैक्सीन लगाकर वह पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई है जिसने खुद को इस बीमारी के बचाव के घेरे में ला दिया है। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगा लिया है।

नए साल की अपनी इस सबसे बड़ी खुशी को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह टीका लगाकर बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











