..................... Shilpa Shetty's security guard misbehaved with disabled fan, fans' blood boiled after watching the video - Hindi Filmibeat

Shilpa Shetty के सिक्योरिटी गार्ड ने दिव्यांग फैन्स से की बदसलूकी, वीडियो देख खौल गया फैन्स का खून

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty's security guard misbehaved with disabled fan: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आए दिनों पब्लिक एरिया में भी नजर आती हैं। काम को लेकर भी बिजी रहती हैं और फैमिली के साथ भी समय बिताती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी का जन्मदिन था अपनी बेटी के दिन को खास मनाने के लिए और फैमिली के साथ समय बिताने के लिए एक्ट्रेस सिंगापुर गई थीं। जहां उन्होंने बच्चों और पति के साथ जमकर मस्ती की थी। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। जो फैन्स को बेहद पसंद आई थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अब वेकेशन से लौट आई हैं, लेकिन उनके लौटने पर कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख फैन्स एक्ट्रेस काफी नाराज हैं।

शिल्पा के सिक्योरिटी गार्ड ने की फैन से बदसलूकी
एक वीडियो शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जाता है कि एक्ट्रेस परिवार के साथ एयरपोर्ट से बाहर आती हैं इतने में ही दिव्यांग फैन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ फोटो लेने का ट्राई करता है, लेकिन इतने में ही एक्ट्रेस का सिक्योरिटी गार्ड उस दिव्यांग फैन को खींच लेता है और उसके साथ बदसलूकी करता है। अपने सिक्योरिटी गार्ड को ऐसा करता देख शिल्पा भी हैरान नजर आती हैं।

फैन ने किया गुस्सा
फिलहाल तो इस वायरल वीडियो को देख फैन्स शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर भी काफी नाराज हो रहे हैं। वीडियो पर फैन्स का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा सिक्योरिटी गार्ड को कितना घमंड है एक दिव्यांग के ऐसा करते शर्म नहीं आती तो वहीं दूसरे ने कहा गार्ड खुद को भी सेलिब्रिटी समझने लगा है। तो वहीं एक यूजर ने कहा शिल्पा को इसपर अपने फैन के लिए एक्शन लेना चाहिए था। बता दें कि वीडियो पर फैन्स की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X