शिल्पा शेट्टी के पीआर पर लगे छेड़खानी के आरोप
लंदन। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के 'बिग ब्रदर' शो में जीतने के बाद उनके पीआर का काम संभालने वाले मैक्स क्लिफोर्ड पर किशोरियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। हालांकि उन पर जो आरोप लगाये गये हैं, वह 28 वर्ष पहले के हैं। इसके अलावा उन पर छेड़खानी के 47 वर्ष पुराने आरोप भी लगे हैं।
क्लिफोर्ड ने मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि मेरे ऊपर लगाये गये सारे आरोप निराधार हैं और सच तो यह है कि मैंने इस पर पुलिस को भी स्पष्टीकरण दे दिया है। लेकिन फिर भी मुझ पर 11 आरोप लगाये जा रहे हैं। मैनें किसी के साथ अश्लील हरकत नहीं की है और यह न्यायिक कार्यवाही के दौरान साबित भी हो जाएगा। मैक्स 70 वर्ष के हैं जो कि एक पीआर गुरू हैं और उन्हें पिछले साल दिसम्बर में गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि 14 से 19 वर्ष की लड़कियों को छेड़ने की ये घटनाएं 1966 से 1985 के दौरान हुई थी।
हालांकि इस मसले पर शिल्पा के जुड़े लोगों ने अभी कुछ नहीं कहा है। आपको बता दें कि शिल्पा आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम की सह मालकिन हें और इस समय लीग के छठे संस्करण में टीम की हौसलाफजाई के लिए मौजूद रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











