गणपति विसर्जन पर बुरी तरह ट्रोल हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लोग बोले- भगवान को मुंह दिखाने के काबिल.

राज कुंद्रा का नाम जब से पोर्नोग्राफी मामले में सामने आया है उसके बाद से उन्होने एक नया ट्रेंड शुरु किया है। वो अक्सर ऐसे ऐेस मास्क लगाए हुए दिख जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए हैँ। फिलहाल वो अपने मास्क के चलते ही बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में गणपति विसर्जन के लिए जाते राज कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी के साथ देखा गया है। शिल्पा शेट्टी इस दौरान मराठी लुक में थीं और डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इसी बीच राज कुंद्रा आते हैं और साथ में थिरकते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होने मास्क लगाया हुआ था जो कि काफी यूनीक था।
फिर क्या था, लोग भड़क गए और उनका कहना है कि ये भगवान के सामने भी मुंह दिखाने के काबिल नहीं है। Voompla ने इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होने लिखा, ''फुल ऑन वाले विसर्जन दृश्य! एसएसके और राज ढोल और धमाका लेकर आते हैं, लेकिन बिना फेस मास्क के नहीं।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भगवान को भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहा।'' एक का कहना है, ''पोर्न बनाने का बाद किसी को मुंह दिखाने के लिए काबिल नहीं रहा.. किस तरह से लोगो को फेस करना चाहिए।'' एक का कहना है, ''वह मुखौटा दोषी विवेक चिल्ला रहा है।''
एक ने लिखा, ''काम ऐसा करो कि 4 लोगो को मुँह ना देखा सको।'' इस तरह से लोग राज कुंद्रा को ट्रोल कर रहे हैँ। हालांकि शिल्पा या राज, किसी का भी रिएक्शन इन कमेंट्स पर सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications