Shilpa Shetty- जिम में एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत? घुटनों के बल रेंगते हुए जाना पड़ा बाहर!

शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्में नहीं कर रही हैं लेकिन उनकी खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो घुटनों पर चलती हुईं नजर आ रही हैँ। दरअसल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का ये वीडियो सीधे जिम से सामने आया है और ये लेग्स डे है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी एक्सरसाइज मशीन से उतरती हैं और सीधे घुटनों के बल चलने लगती है। थोड़ी दूर तर वो ऐसे ही जाती हैं और फिर बैठकर हंसने लगती हैं। शिल्पा शेट्टी का मतलब था कि लेग्स डे वाले दिन ऐसी हालत होती है चल भी नहीं पाती हैं। शिल्पा ने खुद ही इस वीडियो को साझा किया है।
इसके साथ उन्होने लिखा, ''भारी भरकम टांगों वाले दिन के बाद जब मैं बिना पैरों के हो जाती हूं तो मैं इसी तरह जिम से बाहर निकलता हूं। लेकिन! यह हार मानने या हार मानने का कोई कारण नहीं है। अपने आप को एक और प्रतिनिधि के लिए प्रेरित करते रहें। आप कर सकते हैं। शुभ सोमवार!''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''कृपया कुछ समय के लिए स्वाभाविक रहें... हर चीज में ओवरएक्टिंग क्यों।'' एक ने लिखा, ''आपने मुझे प्रेरित किया मैडम।'' एक ने लिखा, ''ओह क्या रेंगती हो मैम आप।'' एक का कहना था, ''ये मेरे साथ भी होता है, जब मैं एक्सरसाइज करती हूं।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं। शिल्पा शेट्टी कई टीवी रियालिटी शो में बतौर जज भी नजर आती रहती हैं और डांस शो में वो धमाका कर चुकी हैं। उनके फैंस चाहते हैं कि वो काफी जल्दी फिल्मों में वापसी करें। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications