बहन शमिता के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की यादें ताजा की

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड की फिटनेस डीवा शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। शमिता शेट्टी ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां वह इंटर्नशिप करती थी। मनीष मल्होत्रा के कहने पर ही शमिता शेट्टी ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमायी। शमिता शेट्टी ने अपना डेब्यू यशराज फिल्म्स की मेगा स्टार फिल्म 'मोहब्बते' से किया था। फिल्म में उनकी जोड़ी उदय चोपड़ा के साथ बनी थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई और इस फिल्म से डेब्यू करने वाले कई न्यू कमर के साथ-साथ शमिता शेट्टी को भी बॉलीवुड में पहचान मिल गयी। इसके बाद शमिता ने कई फिल्मों में आयटम डांस नंबर किया जिसे काफी पसंद भी किया गया। शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को किया विश :
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी को उनके बर्थडे पर विश किया है। शिल्पा ने रात को ठीक 12 बजे अपनी बहन के लिए यह पोस्ट किया। इस पोस्ट में शिल्पा ने बहन के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'चॉकलेट का डिब्बा शेयर करने से लेकर कपड़े शेयर नहीं करने की इच्छा। एक-दूसरे की बुआ बनने से लेकर बाल नोचने तक। अब नहीं टूटने वाली जोड़ी बनने तक...हैप्पी बर्थडे टू माई टूनकी।' इस कैप्शन में शिल्पा ने ढेर सारे अलग-अलग इमोजी भी इस्तेमाल किया है। पोस्ट पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं और शमिता शेट्टी को उनके बर्थडे पर विश भी कर रहे हैं।
कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है नाम :
शमिता शेट्टी का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन उनके जीवन में प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। शमिता का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर हरमन बवेजा, आफताब शिवदासानी, उदय चोपड़ा तक से जुड़ चुका है। बिग बॉस के घर में शमिता का राकेश बापट के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छा बन गया था और लगने लगा था कि दोनों की जोड़ी बनेगी। लेकिन आखिरकार यह जोड़ी भी टूट गयी। हाल ही में शमिता शेट्टी का नाम आमिर अली से जोड़ा गया, हालांकि शमिता ने अफेयर की खबरों का खंडन किया। दरअसल, जब शमिता शेट्टी पैपराजी को पोज दे रही थी, उसी समय शमिता आमिर आए और वह शमिता को गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान आमिर ने शमिता को गले भी लगाया और उनके माथे को चुमा भी था। इसके बाद ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications

