शिल्पा शेट्टी के घर फूटा कोरोना बम, अभिनेत्री को छोड़कर पूरा परिवार है संक्रमित!
कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है और इसकी चपेट में लोग आते जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्ट्रेन में ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमित होने वाले हैँ। लेकिन इस वक्त एक खबर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर से आ रही है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि शिल्पा शेट्टी को छोड़कर उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि शिल्पा शेट्टी की रिपोर्ट निगेटिव है।
इस बारे में खुद शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और सभी को जानकारी दी है। शिल्पा शेट्टी लिखती हैं कि.. 'बीते 10 दिनों की बात करें तो मेरे परिवार के लिए ये दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं।
Recommended Video

मेरे सास और ससुर कोविड संक्रमण में हैं। इसके बाद समीशा, विवान, मेरी मां और अब राज। सभी लोग घर में क्वारंटीन हैं और गाइडलान्स फॉलो कर रहे हैं। डॉक्टर की सलाह फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा घर के दो स्टाफ मेंबर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

शिल्पा ने बताया
उनका मेडिकल फेसिलिटी में इलाज चल रहा है।' शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और परिवार के लिए भी प्रार्थना की जा रही है।

शो छोड़ा
बता दें कि शिल्पा शेट्टी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक मशहूर शो सुपर डांसर की जज के तौर पर अब वो नजर नहीं आएंगी। उनके शो छोड़ने के पीछे यही कारण माना जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी पॉजिटिव नहीं आई हैं
फिलहाल वो काफी ज्यादा मुसीबतों से गुजर रहीं हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी पॉजिटिव नहीं आई हैं इसको लेकर फैंस काफी खुश हैं और उनका मानना है कि परिवार भी जल्दी सही हो जाएगा।

कलाकार संक्रमित
कोरोना वायरस से इसके पहले सुपरस्टार आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और सोनू सूद जैसे कलाकार संक्रमित हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications