खुद को सनातनी बताने वाली शिल्पा शेट्टी ने तिलक लगवाने से किया इंकार, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Shilpa Shetty Troll: शिल्पा शेट्टी ट्रोल हो रही हैं और इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि एक वीडियो है जो कि वायरल हो रहा है। सनातन यात्रा और हिंदू जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद भी उन्होने कुछ ऐसा कर दिया कि वो लोगों के निशाने पर हैं।

Shilpa Shetty

दरअसल खुद को हिंदू बताने वाली शिल्पा शेट्टी ने तिलक लगवाने से इंकार दिया। जैसे ही वीडियो सामने आया ये आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। इस दौरान वो किसी जगह पर एंट्री मार रही हैं और उनका स्वागत काफी गर्मजोशी से किया जा रहा है।

मैं इंडियन हूं...

शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी फाइव स्टार होटल में पहुंची और जैसे ही एंट्री करने लगी तो महिलाओं ने उनका स्वागत किया। एक महिला ने स्कार्फ डालकर उनका सम्मान किया और जैसे ही दूसरी महिला टीका लगाने के लिए आगे बढ़ी तो शिल्पा ने रोक दिया।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, ''मैं इंडियन हूं।'' बस फिर क्या था वहां खड़े सभी लोग हैरानी से हंसने लगे और शिल्पा भी हंसते हुए आगे निकल गईं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि एक ओर शिल्पा शेट्टी इंडियन कह रही हैं और दूसरी ओर टीका भी नहीं लगवा रही हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस वीडियो ने बवाल काटा हुआ है। एक ने लिखा है, ''वोह बोली इडियट हूं मैं।'' एक ने लिखा, ''इनसे अच्छी तो साउथ की हीरोइनें होती हैं।'' एक ने लिखा, ''तो तिलक पाकिस्तानी लगाते हैं क्या?'' एक ने लिखा, ''तिलक कभी भी नहीं लगाते.. पूजा पाठ करने या मंदिर जाने के बाद लगाने लगते हैं.. एक समय और जगह होती है.. इसलिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए शिल्पा का ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X