बुर्का पहन ख्वाजा के दर पहुंची शिल्पा

By Neha Nautiyal

Shilpa Shetty
अजमेर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सह-मालकिन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में सबकी नजरों से बचते हुए जियारत की। इस दौरान वह बुर्का पहने थीं ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें।

ख्वाजा की जियारत के करने बाद शनिवार को शिल्पा ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मैं अजमेर शरीफ गई। बहुत अच्छा लगा। यूसुफ (यूसुफ पठान) ने बुर्का सहित सभी चीजों का इंतजाम अच्छी तरह कर दिया था।"

शिल्पा ने कहा कि उन्होंने लोगों की नजरों से बचने की कोशिश की लेकिन बाद में लोगों को पता चल गया लेकिन वह ख्वाजा के दरबार तक पहुंचने में कामयाब रहीं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उनकी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ ने भी अजमेर शरीफ का दौरा किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X