शिल्पा शेट्टी का ट्विटर पर उड़ा मज़ाक..पॉलिटिकल बुक को बताया बच्चों की किताब!
शिल्पा शेट्टी ट्विटर पर ट्रॉल हो रही हैं जहां उनका जबर्दस्त मज़ाक उड़ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ट्टिटर पर ज़बर्द्स्त ट्रॉल रही हैं जहां उनका काफी मज़ाक उड़ाया जा रहा है। खबर के मानें तो शिल्पा शेट्टी के उस बयान पर लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा है कुछ किताबें बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए। शिल्पा ने कहा कि एनिमल फार्म जैसी किताब बच्चों को जानवरों से प्यार करना और उनका ख्याल रखना सिखा सकती है।

बता दें कि एनिमल फर्म अंग्रेज़ी साहित्य में जॉर्ज ओरवेल की 'एनमिल फॉर्म' को एक क्लासिक का दर्जा हासिल है जिसमें राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य कसा गया है।
इस किताब में जानवरों के बहाने से कही गई यह दिलचस्प कहानी आज के दौर में भी बेहद ही प्रासंगिक है और राजनीति में होने वाली उठापटक को बड़ी ही सादगी और व्यंग्य भरे अंदाज़ में कह देती है।


Click it and Unblock the Notifications