..................... 26 जनवरी पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर शिल्पा शेट्टी ट्रोल | Shilpa Shetty trolled for wishing Independence Day on 26 January - Hindi Filmibeat

26 जनवरी पर शिल्पा शेट्टी ने मनाया 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर जमकर TROLL

शिल्पा शेट्टी ने सुबह सुबह फैन्स को 26 जनवरी की बधाई दी लेकिन बधाई देते देते वो ज़्यादा भावनाओं में बह गईं और सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे डाली। बस फिर क्या था शिल्पा शेट्टी तब से लगातार ट्रोल हो रही हैं।

शिल्पा ने अपने ट्वीट में लिखा - 72वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। हर भारतीय को हैप्पी रिपब्लिक डे। आइए शपथ लें कि हम उन सारे अधिकारों का इस्तेमाल और कर्तव्यों का पालन करेंगे जो संविधान ने हमें दिया है। केवल अपने लिए नहीं, हर भारतीय के लिए।

shilpa-shetty-trolled-for-wishing-independence-day-on-26-january

हालांकि शिल्पा को बहुत ही जल्दी अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर एक नया ट्वीट किया। लेकिन तब तक तो जो होना था वो हो चुका था और तब से शिल्पा शेट्टी लगातार ट्रोल हो रही हैं।

तापसी भी हुईं ट्रोल

तापसी भी हुईं ट्रोल

तापसी पन्नू ने भी सबको 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके बाद सबने उन्हें गणतंत्र दिवस और गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ का अंतर समझाया।

स्वतंत्र या गणतंत्र?

स्वतंत्र या गणतंत्र?

एक यूज़र ने शिल्पा की ये तस्वीर शेयर करते हुए पूछा - दोनों एक दिन नहीं होते हैं?

नाश्ते में क्या खाया?

नाश्ते में क्या खाया?

इस यूज़र ने शिल्पा पर व्यंग्य कसते हुए पूछा आज सुबह सुबह ही? गणतंत्र को स्वतंत्र कर दिया। दीदी कम से कम अपनी टेक टीम को ही बता दिया करो। क्यों एक्सपेरिमेंट करती है। हो गई ना अब फालतू में ट्रोल!

चुटकुलों की बौछार

चुटकुलों की बौछार

एक और यूज़र ने भी शिल्पा को ट्रोल करते हुए ये मीम शेयर किया। यानि कि शिल्पा को पता ही नहीं होगा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दो अलग दिवस होते हैं।

गलती की पर सुधारा भी

गलती की पर सुधारा भी

जब शिल्पा शेट्टी ने अपना ट्वीट डिलीट कर सही ट्वीट किया तो एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि चलो गलती का एहसास तो हुआ और उसे ठीक तो किया।

भूलना मत!

भूलना मत!

शिल्पा को फैन्स ने हिदायत भी दी कि चलो अब कम से कम अगले साल याद रखना।

सब कुछ ज़ीरो?

सब कुछ ज़ीरो?

एक और यूज़र ने शिल्पा से पूछा - ज़ीरो फिगर के साथ बुद्धि भी ज़ीरो कर ली है क्या?

जो भी कर लो

जो भी कर लो

एक और यूज़र ने लिखा - फोन से तो डिलीट कर दिया लेकिन अब स्क्रीनशॉट का ज़माना है। आपके फोन से तो डिलीट हो गया, लोगों के फोन से कैसे डिलीट करोगे? जो भी कर लो हो तो बॉलीवुड वाले गधे ही।

हमने तो देख लिया

हमने तो देख लिया

एक और यूज़र ने लिखा वो पोस्ट डिलीट भले ही कर दी हो लेकिन हमने तो देख ही लिया।

अंतर तो समझ ही लो

अंतर तो समझ ही लो

एक और यूज़र ने तो सीधे ही कह दिया कि आज शिल्पा ने ज़्यादा नशे कर लिए हैं शायद। वो भी सुबह सुबह। इस यूज़र ने शिल्पा से ये भी कहा कि शायद वो स्कूल नहीं गई हैं तभी उन्हें गणतंत्र और स्वतंत्रता के बीच का अंतर नहीं पता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X