शिल्पा शेट्टी ने रखा 'मौन व्रत'

By Staff

Shilpa Shetty
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आजकल खुद से संपर्क स्‍थापित करने की कोशिश कर रहीं है। इसके लिए उन्‍होने इन दिनों मौन व्रत ले रखा है। वह चेन्नई के बाहरी क्षेत्र में स्थित 'वननैस' विश्वविद्यालय से एक 'वैलनेस कोर्स' (कल्याण पाठ्यक्रम) कर रही हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें खुद से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट शिल्पा शेट्टी लाइव डॉट कॉम/ब्लॉग' पर कहा है, "मैं खुद के लिए कुछ समय निकाल रही हूं। अपने लक्ष्यों को पाने और लोगों के साथ समय बिताने के बीच मैं अपने आप को भूल गई थी। यहां मुझे खुद से संपर्क बनाने में मदद मिलेगी। आप जरूर मुझसे बात करना चाहेंगे, लेकिन कैसे. इन दिनों मैंने मौन व्रत ले रखा है इसलिए किसी से बात नहीं कर सकूंगी। यह मुश्किल है, लेकिन मैं इसमें भी मजा ले रही हूं।"

फिटनेस और आध्यात्मिकता के लिए दीवानी 34 वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि वह अपने गुरुओं, अम्मा और भगवान के संपर्क में वहां शांति खोज रही हैं। वह कहती हैं, "मैं आंख बंद करके गुरुओं की सलाहें मानती हूं। इससे मेरे जीवन, काम और रिश्तों में भारी बदलाव आया है"।

शिल्पा छह महीने तक काम में व्यस्त रहने के बाद खुद को दोबारा चैतन्य बनाने के लिए वहां गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X