शिल्पा, राज शादी के बंधन में बंधे

By Staff

महाराष्ट्र के पर्वतीय शहर खंडाला में एक पारिवारिक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन स्थित व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई। इस अवसर पर शिल्पा ने लाल साड़ी पहन रखी थी और हीरों व पन्नों से जड़ा हार पहन रखा था।

शादी के बाद शिल्पा की दोस्त और व्यापारिक साझेदार किरण बावा ने कहा, "सब कुछ बहुत ही खूबसूरत ढंग से संपन्न हुआ। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे खुशी-खुशी शादी करें और शिल्पा के माता-पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ। वे काफी खुश थे।"

बावा ने कहा, "राज और शिल्पा शादी से पहले काफी नर्वस थे लेकिन अब वे खुश हैं। यहां से हम सीधे मुंबई में स्थित राज के घर जा रहे हैं।"

शिल्पा की लाल साड़ी को डिजाइनर तरुण तहिलयानी ने डिजाइन किया था। इस अवसर पर राज कुंद्रा ने भी सुर्ख लाल रंग की शेरवानी पहनी थी जिस पर सोने की नक्काशी की गई थी। वह परंपरा के अनुसार अपने हाथ में तलवार लिए हुए थे। शिल्पा की राज से मुलाकात वर्ष 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद हुई थी।

शादी से ठीक पहले आयोजित एक संगीत समारोह में कुंद्रा ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की नकल उतारकर सभी अतिथियों को चौंका दिया। शिल्पा की नृत्य कला से दुनिया परिचित है लेकिन उनके भावी पति राज कुंद्रा भी किसी मायने में उनसे कम नहीं।

शिल्पा की दोस्त किरण बावा ने कहा, "कुंद्रा और शिल्पा ने शानदार नृत्य किया। शिल्पा ने जहां फिल्म 'चांदनी' के गीत 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं' पर नृत्य किया वहीं कुंद्रा ने जैक्सन के नृत्य की नकल उतारी। कुंद्रा का प्रदर्शन शानदार रहा।"

शिल्पा के विवाह समारोह के दौरान आयोजित संगीत में कुंद्रा और शिल्पा के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इस शादी के समारोह में नामचीन लोगों में केवल अभिनेता रोहित राय, जैकी भागनानी और तहिलयानी शामिल थे।

शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी जो कि 'बिग बॉस' के तीसरे संस्करण में हिस्सा ले रही थीं, इस शादी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक रूप से बाहर आ गई थीं। शादी के दौरान दौरान शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने 'स्किट' डांस के लिए उदीयमान फिल्म स्टार जैकी भगनानी को अपना जोड़ीदार बनाया। जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के पुत्र हैं। जैकी एक अच्छे नर्तक हैं। वह 'कमीने' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X