OMG..ये टॉप एक्ट्रेस..इस नामी कंपनी में देंगी योगा का ज्ञान...
एक्टिंग और फिटनेस के बाद अब शिल्पा शेट्टी योग गुरु भी बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने गूगल के स्टाफ को योगा के टिप्स दिए।
शिल्पा शेट्टी बॅालीवुड की फिटनेस क्वीन हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है। हाल ही में वह एक ट्रिप के लिए कैलिफोर्निया गयी थी। इस दौरान उन्हें गूगल और फेसबुक के ऑफिस जाने का भी मौका मिला।
शिल्पा के लिए उनकी यह अब तक की सबसे यादगार ट्रीप में से एक हैं। जैसे ही वह गूगल के ऑफिस में पहुंची तो उनके लिए वहां पर ढेर सारे सरप्राइज पहले से मौजूद थे।

इसके साथ ही शिल्पा ने वहां पर गूगल के स्टाफ के लिए योगा क्लास का आयोजन किया। वहां पर उन्होंने सभी स्टाफ के सदस्यों को प्राणायाम सिखाया। गौरतलब है कि एक बार फिर शिल्पा खुद के फिटनेस की सीक्रेट को अब लोगों के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं। वो दिन दूर नहीं है जब शिल्पा योगा क्लास भी देना शुरू कर देंगी।
गौरतलब है कि वहां के खाने की अलग चीजों को शिल्पा के फिल्मों के गाने का नाम भी दिया गया था। शिल्पा इस पूरे इंतजाम से बेहद प्रभावित हुई और दोबारा गूगल के ऑफिस जाने की इच्छा जताई।


Click it and Unblock the Notifications











