शिल्‍पा ने लड़कियों को दी चाकू रखने की सलाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जो कि हमेशा ही महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मनिर्भर होने को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाती रहती हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए और अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ चाकू रखना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी घटना के होने पर वो खुद की सुरक्षा के लिए कुछ कर सकें। शिल्पा शेट्टी ने ये बात हाल ही में मुंबई में हुए एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा। ये प्रेस कॉंफ्रेंस सोमवाल से शुरु होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान होने सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर थी। इस इवेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ और भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मौजूद थे।

शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा छेड़छाड़ करने वालों की मानसिकता खराब होती है पुलिस हमें बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती है लेकिन वो कितना करेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और भीड़ वाली जगहों पर जाते समय चाकू लेकर जाना चाहिए। शिल्पा शेट्टी ने कुछ समय पहले लड़कियिं की शिक्षा को लेकर भी काफी बड़े पैमाने पर एक आंदोलन चलाया था और शिल्पा शेट्टी के इस कदम में लोगों ने उनका काफी साथ भी दिया था। शिल्पा शेट्टी ने उस समय कहा था कि महिलाओं को लेकर जो भी रेप और बाकी केस आ रहे हैं उनके पीछे वजह है लड़कों को बचपन से सही शिक्षा ना मिलना।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में हमेशा से ही सोशल प्रोबलम्स के खिलाफ आवाज उठान में सबसे आगे रही हैं और इस बार भी उन्होंने महिलाओं के साथ लगातार हो रहे रेप केस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X