..................... शिल्पा शेट्टी आजा नच ले, Shilpa is dancing very well in 'Miss Bollywood' - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी आजा नच ले

By Staff


माधुरी दीक्षित ने भले ही आजा नच ले में जबर्दस्त ठुमके लगाये हों, लेकिन असल जिंदगी में तो शिल्पा शेट्टी उन्हें काफी पीछे छोडकर दनादन ठुमके लगाये जा रही है, वह भी एक दो नही बल्कि पूरे 140 शो में वह डांस कर रही है.

उसका यह डांस शो मिस बालीवुड सीरिज के नाम से आयोजित किए जा रहे हैं जो कि काफी सफल हो रहे हैं. इससे साबित हो रहा है कि शिल्पा के दीवानों की संख्या काफी ज्यादा है.

ज्ञात हो कि उसने हाल ही में लंदन में रायल अल्बर्ट हाल में अपना 60वां शो पेश किया जो कि देखते ही बनता था. इस शो में शिल्पा के नृत्य की काफी प्रशंसा हुई. यह शो ज्यादातर यूरोप और इंग्लैंड में आयोजित किये जा रहे हैं.

मिस बालीवुड शो की संगीतमय कहानी में शिल्पा शेट्टी बालीवुड में एक नृत्य निर्देशक बनने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई गई है. मिस बालीवुड को निरंजन आयंगर ने लिखा है और इसका निर्देशन मोरानी ब्रादर कर रहे हैं. वे भी शिल्पा शेट्टी के कारण शो को मिल रही जबर्दस्त कामयाबी से खुश हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X