..................... Shilpa Shetty statement on Raj Kundra Porn case sherlyn chopra reacted by video। राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी का बयान शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो में दी प्रतिक्रिया - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी के लिए शर्लिन चोपड़ा का VIDEO- दीदी को अपने पति के बारे में नहीं पता

By Filmibeat Desk

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जहां पोर्नोग्राफी केस के मामले में रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी अपने काम पर लौट चुकी हैं। लेकिन बीते दिनों ये रिपोर्ट सामने आयी कि शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के केस में जो बयान दिया है उसमें ये कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

इसी पर एक बार फिर से एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर तंज कसा है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शर्लिन चोपड़ा ने लिखा है कि येडा बनके पेड़ा खाना। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा कहती हुई दिख रही हैं कि दीदा का ये कहना है कि अपने पति देव की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Shilpa Shetty,Sherlyn chopra,Raj Kundra

और तो दीदी का ये भी कहना है कि अपने पति की चल-अचल संपत्ति के सोर्सेज के बारे में भी नहीं पता था इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बात का अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। शर्लिन क्लिप के आखिर में कहती हैं, इसे कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा था कि राज कुंद्रा उनके घर जाकर जबरन किस करने लगे थे। शर्लिन ने ये बताया है कि उन्होंने राज कुंद्रा को धक्का दिया और खुद वॅाशरूम में भाग गईं।शिल्पा शेट्टी का जो पुलिस बयान सामने आया है।

उसमें एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अब जाकर ये पता चल रहा है कि वियान इंडस्ट्रीज के जरिए हॅाटशॅाट एप को क्रिएट किया जाता था और फिर पोर्न वीडियो बनते थे। इसे प्रदीप बख्शी की कंपनी को बेचा जाता था। शिल्पा ने कहा कि मैं अपने काम में बिजी रहती थी। पति राज कुंद्रा से ये नहीं पूछती थी कि वे क्या करते हैं। वो मुझे काम के बारे में कुछ नहीं बताते थे। इस बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X