लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने दबवाए बेटे वियान से पैर, वायरल हुआ वीडियो
कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। इस बीच सेलेब्स अपने अपने घरों में बंद होने को मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे अपने पोस्ट को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी राह में शिल्पा शेट्टी ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह बेटे से पैर दबवाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो काफी फनी है जिस पर फैंस का रिएक्शन भी देखने को मिला है।
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान को लालच देकर पैर दबवाए। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मेरी मां ये वीडियो बना रही हैं। लेकिनबहुत ही अमूल्य पल था।


Click it and Unblock the Notifications