..................... शिल्पा शेट्टी के बेटे के फैन बन गए टाइगर श्राफ | Shilpa Shetty's son performs a perfect backflip, Tiger Shroff says, will take training from him - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी के बेटे का वीडियो देखकर चौंक गए टाइगर श्राफ- कहा, लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी

शिल्पा शेट्टी तो खुद फिटनेस को लेकर पॉपुलर हैं ही, लेकिन उनके बेटे वियान का एक वीडियो आपको इंप्रेस कर देगा। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वियान एक जबरदस्त बैकफ्लिप करते दिख रहे हैं। वियान का वीडियो देखकर फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, टाइगर श्राफ की नजर भी इस वीडियो पर पड़ी और उन्होंने कमेंट किया कि मुझे लगता है कि लॉकडाउन के बाद मुझे अपने छोटे भाई से ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी।

Tiger Shroff

टाइगर के कमेंट पर शिल्पा ने रिप्लाई किया- वियान बेस्ट से सीख रहा है टाइगर.. तुमसे #TeamTiger.. बता दें, वियान टाइगर के बड़े फैन हैं। वह उनकी तरह एक्शन पसंद करते हैं।

अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'हमें वर्कआउट और योगा करते देखकर वियान की दिलचस्पी भी फिटनेस की ओर बढ़ रही है। बच्चों में बहुत ज्यादा एनर्जी होती है और इस ज़बरदस्त एनर्जी को सही जगह चैनलाइज किया जाना बहुत ज़रूरी है। उन्हें जिम्नास्टिक्स पसंद है, तो मैंने उसमें एनरोल करवा दिया। लेकिन बिना जिम्नास्टिक्स की प्रैक्टिस के आपको जंग लग जाता है। इसलिए हम प्रैक्टिस करते रहते हैं इससे वो बिजी भी रहते हैं!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X