शुक्रवार तक भायखला जेल में रहेंगे राज कुंद्रा, अपनी शूटिंग पर नहीं पहुंची शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के बिज़नेसमैन पति राज कुंद्रा को पुलिस ने गैर जम़ानती वारंट पर सोमवार रात 11 बजे गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा से शाम से ही पॉर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में पूछताछ चल रही थी। इसके बाद उन्हें IPC की धारा 420 और 67A के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। देर रात ही उनका मेडिकल टेस्ट हुआ और वो क्राइम ब्रांच की सेल में ही थे।
मंगलवार को कोर्ट के सामने पेशी होने के बाद, राज कुंद्रा को शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया है जिसके बाद राज कुंद्रा को भायखला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद उन्हें और शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ये जेल मुंबई का सेलिब्रिटी जेल है। संजय दत्त से लेकर रिया चक्रवर्ती तक सभी को इसी जेल में रखा जा चुका है। इस केस की शुरूआत फरवरी में हुई थी जब मुंबई पुलिस ने मड आईलैंड में एक पॉर्न रैकेट का खुलासा किया था। इसके बाद इस मामले में कई अभिनेत्रियों सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं जिनमें राज कुंद्रा भी शामिल हैं।
DNA की एक रिपोर्ट की मानें तो पुलिस को राज कुंद्रा के खिलाफ कई लोगों ने बयान दिया है जिसमें ये पुष्टि की है कि राज एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसी रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा राज की कंपनी के लिए 15 - 20 प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं और हर प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 30 लाख रूपये दिए जाते थे।

हॉटशॉट एप के ज़रिए पॉर्न की कमाई
राज कुंद्रा, कनाडा में रह रहे अपने एक भाई की कंपनी के साथ मिलकर इस एप के ज़रिए कमाई कर रहे थे। ये एप भारत में नहीं रजिस्टर किया गया था जिससे कि राज, पुलिस की नज़रों से बचे रहें। राज के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं। वहीं उनकी वॉट्सएप चैट भी लीक हो चुकी हैं जहां वो इन वीडियो के ज़रिए कमाई का हिसाब खिताब रख रहे हैं।

बेटे के नाम पर कंपनी
राज कुंद्रा की कंपनी विहान, जो उनके बेटे के नाम पर है उसने हॉटशॉट पर 8 - 10 करोड़ा का निवेश किया था। अब हॉटशॉट को एप्पल और गूगल के प्लेस्टोर से हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि इस एप से राज कुंद्रा प्रतिदिन 2.5 लाख से ऊपर की कमाई करते थे।

पहले भी करते थे यही काम
राज कुंद्रा की कंपनी पहले भी आर्म्सप्राईम नाम की एक कंपनी के साथ मिलकर यही काम करती थी। उनकी क्लाईंट लिस्ट में पूनम पांडे थीं। लेकिन पूनम का कहना था कि उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे इसलिए उन्होंने एक महीने में ही कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। इसके बाद भी राज उनकी तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल करते रहे जिसकी वजह से उन्हें अश्लील मेसेज तक आते थे।

बयान तक दिया है
माना जा रहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा अपना बयान भी रिकॉर्ड करवा चुकी हैं जिसमें उन्होंने कुबूल किया है कि बॉलीवुड में एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना उन्होंने राज कुंद्रा के ज़रिए ही शुरू किया था।

आर्म्सप्राईम के बाद खुद काम करने लगे
पूनम पांडे के आरोपों को राज कुंद्रा ने नकारते हुए कहा था कि वो आर्म्सप्राईम काफी पहले छोड़ चुके हैं। लेकिन इसके बाद राज हॉटशॉट एप पर ये तस्वीरें और वीडियो अपलोड करवाने लगे। पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं कि राज के ऑफिस से ही ये वीडियो अपलोड किए जाते थे।

गहना वशिष्ठ का कहना - ऐसे बहुत से अमीर लोग
इसी मामले में फरवरी में गिरफ्तार हो चुकीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का कहना है कि पॉर्न फिल्म और erotic फिल्मों में अंतर होता है और इस अंतर को पुलिस को समझना चाहिए। हालांकि ऐसे बहुत से बड़े नाम हैं जो इस एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन ये सारे नाम परदे के पीछे हैं।

शिल्पा शेट्टी को करना था कमबैक
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी को हंगामा 2 के साथ कमबैक करना था और फिल्म की पूरी टीम इस समय फिल्म को प्रमोट कर रही है। शिल्पा 10 साल बाद अपना कमबैक कर रही थीं लेकिन अब इन सारे आरोपों के बीच वो शायद ही अपने कमबैक का जश्न मना पाएंगी।

सुपर डांसर के सेट पर भी नहीं पहुंची
खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी, सुपर डांसर के सेट पर भी शूटिंग करने नहीं पहुंची हैं और आनन फानन में करिश्मा कपूर ने उन्हें रिप्लेस किया है। पुलिस इस मामले में जल्दी ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











