शिल्पा शेट्टी ने मुंडवाया एक चौथाई सिर, बाल शेव कराने के बाद शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी के लिए बीते कुछ महीने बेहद तनावपूर्ण रहे हैं। पॉर्न फिल्म केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद हर किसी की नज़र केवल शिल्पा शेट्टी पर थी। उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया और कहा गया। लेकिन इन सबके बीच भी शिल्पा शेट्टी लगातार पॉज़िटिव रहीं और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
अब राज कुंद्रा घर वापस लौट चुके हैं और शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम करने की ठानी। शिल्पा ने एक नया हेयरस्टाईल ट्राई करने की सोची जिसमें उन्होंने अपने सिर के लगभग एक चौथाई हिस्से बाल मुंडवा दिया।

शिल्पा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया जहां वो अपने पीछे के सारे बाल रेज़र से हटवाती दिखाई दे रही हैं। ये नया हेयरकट आजकल काफी ट्रेंडिग है और शिल्पा शेट्टी ने इसे नाम दिया अंडरबज़। शिल्पा ने लिखा कि उनके हेयरस्टाईलिस्ट ये करने में ज़्यादा डर रहे थे। इसके बाद शिल्पा ने अपना एक जिम वीडियो भी शेयर किया।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा - आप हर दिन बिना किसी चुनौती को लिए नहीं जी सकते। इसके लिए आपको अपनी कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ेगा। शिल्पा ने साथ ही लिखा - बिना जज़्बा दिखाए कुछ भी अच्छा हासिल नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications











