शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच जमकर हंगामा, बेटे वियान के लगाई आग- 'मॉर्डन महाभारत'
शिल्पा शेट्टी की लेटेस्ट टिक टॉक वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल हो रही है। इस टिक टॉक में वह पति राज कुंद्रा और बेटे संग नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस ने मॉर्डन महाभारत कहकर पुकारा। इंस्टाग्राम, ट्विटर के साथ साथ शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर भी खासा छाई रहती है। वह लॉकडाउन में खूब टिकटॉक बनाकर खूब पॉपुलर हो रही हैं।
शिल्पा शेट्टी की लेटेस्ट फनी वीडियो में मॉर्डन महाभारत देखने को मिली। इस वीडियो में वियान नारायण के अंदाज में नजर आए। वहीं शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। कुल मिलाकर ये एक एंटरटेनिंग वीडियो है जिसे दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।
लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम से लेकर टिकटॉक पर खूब वीडियो बना रही हैं और फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। दर्शकों को भी ये अंदाज उनका खूब पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications