शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा ने पिता राज कुंद्रा के साथ गाया ऐसा गाना, 2021 का सुपर क्यूट VIDEO
शिल्पा शेट्टी ने साल के पहले ही दिन अपने फैंस के लिए एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। शिल्पा शेट्टी के घर में कुछ समय पहले एक बेटी ने जन्म लिया। अपनी बेटी समिषा को शिल्पा शेट्टी कई बार कैमरे की नजर से बचाते हुए नजर आयी हैं। शिल्पा के जीवन के कोई भी बड़ा मौका हो वह अपने बेटी के प्रति अपना प्यार जाहिर करना नहीं भूलती हैं।
हालांकि कभी उन्होंने अपने बेटी की कोई पूरी तस्वीर और वीडियो शेयर नहीं किया है। पहली बार नए साल पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समिषा का क्यूट सा चेहरा और उसकी प्यारी सी मस्ती भरा एक वीडियो शेयर किया है। जिसे कुछ ही मिनट में लाखों बार देखा जा चुका है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है।

जिसे शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया हैऐ। इस वीडियो में राज कुंद्रा गाना गा रहा है जिसे उनकी बेटी कॅापी करते हुए दिखती हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि चिंता कम करें, ज्यादा गाना गाएं। समिषा शेट्टी कुंद्रा का कहना है राज कुंद्रा आपको गाना बंद कर देना चाहिए।
इतना तो तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे ये तो सुपर से ऊपर वाली क्यूट बेबी है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने सरॅागसी के जरिए समिषा को जन्म दिया है। शिल्पा शेट्टी ने कई बार बेटी के चेहरे को पपराजी से छिपाने की कोशिश की। भला कैमरे से वो बच नहीं पाईं।
फिलहाल उनके इस वीडियो को अभी तक 4 लाख के करीब देखा जा चुका है। फिर चलिए आपको भी दिखाते हैं साल का सबसे बेस्ट VIDEO। जहां बेटी समिषा और पिता राज कुंद्रा के बीच गाने की प्यार भरी जुगलबंदी देखते ही बनती है।


Click it and Unblock the Notifications