Shilpa Shetty: बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की राह पर निकल गई शिल्पा शेट्टी, एक कंपनी में निवेश किए करोड़ो

Shilpa Shetty: फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी एक्टिव के साथ साथ अब अपना हाथ बिजनेस में अजमाने निकल चुकी हैं, खबर है कि शिल्पा अपने बिजनेसमैन पति राज कुद्रा की राय पर निकल गई है और अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने शार्क टैंक इडिया 2 में आई एक हेल्दी स्नैक्स कंपनी में पैसे लगाए हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं, शिल्पा की उम्र भले ही 47 साल हो गई हो, लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है कि 25 की उम्र वाली एक्ट्रेसे भी उनके आगे फीके लगते हैं।
ऐसे में शिल्पा अपनी फिटनेस का तो भी खयाल रखती है, पर शिल्पा सिर्फ फिट रहती ही नहीं हैं, बल्कि वो फिटनेस से जुड़े बिज़नेस में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। इसीलिए फिटनेस वाले बिजनेस में शिल्पा ने पैसे लगाई हैं।
शिल्पा शेट्टी ने शार्क टैंक इडिया 2 में आई एक हेल्दी स्नैक्स कंपनी में पैसे लगाए हैं, मुंबई बेस्ड इस कंपनी में शिल्पा ने इन्वेस्टमेंट किया है और बता दिया है कि वो फिटनेस के लिए क्या क्या करती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने कंपनी में 2.25 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हैं। शिल्पा शेट्टी ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया है कि वो इस कंपनी के प्रोडक्ट से इंप्रेस हुईं और इसमें इन्वेस्ट करने का फैसला किया।
भूमन दानी, मोनिश देबनाथ और सौमाल्या बिस्वास ने मिलकर ये कंपनी शुरू की थी। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 में आने के बाद कंपनी को काफी बूस्ट मिला, अब शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस ने कंपनी में इन्वेस्ट किया है और साथ ही उन्हें कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर भी बनाया गया है। तो ऐसे अब धीरे धीरे करके शिल्पा बिजनेस में भी अपना करियर शुरु कर रही हैं, बैसे पति के साथ मिलकर शिल्पा पहले भी कई सारे बिजनेस को संभालती रही हैं। इसके साथ ही मनोरंजन जगत में लगातार शिल्पा एक्टिव हैं, कई सारे शो को होस्ट करती आज भी नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
